मतदान के महत्व और शुद्ध मतदाता सूची पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

WhatsApp Channel Join Now
मतदान के महत्व और शुद्ध मतदाता सूची पर विद्यार्थियों ने रखे विचार


मतदान के महत्व और शुद्ध मतदाता सूची पर विद्यार्थियों ने रखे विचार, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित

धमतरी:, 14 नवंबर (हि.स.)। लोकतंत्र को मजबूत बनाने में मतदान और शुद्ध मतदाता सूची की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी उद्देश्य से विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने बीसीएस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी के विधि विभाग में 14 नवंबर को निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) के तत्वावधान में निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

निबंध प्रतियोगिता में शुद्ध मतदाता सूची का महत्व और मतदान का महत्व विषय पर विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया, ईवीएम एवं वीवीपैट, मतदान और मतगणना प्रक्रिया से संबंधित सवाल पूछे गए। स्वीप प्रभारी प्रो. पंकज जैन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दो से 20 नवंबर तक जिले के सभी स्कूलों एवं महाविद्यालयों में तीन चरणों में निर्वाचन साक्षरता संबंधी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में प्रथम चरण के तहत संस्था स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। निबंध प्रतियोगिता में आठ और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 12 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। दोनों प्रतियोगिताओं के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अगले चरण में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

निबंध प्रतियोगिता में रूद्राणी यादव ने प्रथम तथा मानसी साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रूद्राणी यादव प्रथम और गीतांजली नाग द्वितीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रो. पंकज जैन, प्रो. गोविंद प्रसाद, प्रो. कोमल प्रसाद, विभा पांडे, सिद्धांत दुबे, अंशिका बुधवानी, योगमाया, अनुराग जैन, तेजस्वी, पूनम, जान्हवी, नीतू, महिमा, नोमिता, आभा एवं सेचल का विशेष योगदान रहा। निर्णायक की भूमिका गायत्री लहरे, प्रो. पंकज डोडवानी एवं प्रो. गोपी कुर्रे ने निभाई। ईएलसी नोडल प्रो. गोविंद प्रसाद ने विद्यार्थियों को आयोजन में सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए आगामी सभी निर्वाचनों में शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार पाठक, स्वीप प्रभारी प्रो. पंकज जैन, ईएलसी नोडल प्रो. गोविंद प्रसाद, प्रो. कोमल प्रसाद यादव, कैंपस एंबेसडर विभा पांडे, अनुराग जैन सहित ईएलसी के सदस्य एवं अन्य उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777159 Articles

Share this story