संस्कृत की समृद्ध विरासत से रूबरू हुए विद्यार्थी

WhatsApp Channel Join Now
संस्कृत की समृद्ध विरासत से रूबरू हुए विद्यार्थी


संस्कृत की समृद्ध विरासत से रूबरू हुए विद्यार्थी


बिरेतरा स्कूल में संस्कृत सप्ताह का आयोजन

धमतरी, 29 अगस्त (हि.स.)। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडलम रायपुर के निर्देशानुसार प्रदेश के विद्यालयों में 25 से 31 अगस्त तक संस्कृत सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरेतरा में प्राचार्य गेवाराम नेताम के मार्गदर्शन में तथा संस्कृत विषय की व्याख्याता डी. संगीता राव के संयोजन में शनिवार को संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-वंदना से हुआ। इसके बाद दीक्षा एवं रुद्र प्रताप ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जबकि हीना एवं ग्रुप ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। संस्कृत विषय की व्याख्याता डी. संगीता राव ने संस्कृत सप्ताह मनाने के उद्देश्य और संस्कृत भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ व्याख्याताओं खिलेश कुमार साहू, चोवाराम चंद्राकर एवं रोहित कुमार साहू ने देवभाषा संस्कृत के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं प्राचीन महत्व की जानकारी देते हुए इसके संरक्षण एवं संवर्धन पर जोर दिया। विद्यार्थियों ने भी विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से संस्कृत भाषा और साहित्य की समृद्ध परंपरा से परिचित कराया। मानसी, पुष्पा एवं निकिता ने महाकवि कालिदास के जीवन एवं कृतित्व की जानकारी दी। डाली एवं विधि ने संस्कृत में फलों के नामों का वाचन किया। चुनेश्वरी, रेणुका एवं निशा ने महर्षि वेदव्यास के संबंध में जानकारी प्रस्तुत की। छात्र आर्यन ने संस्कृत सूक्तियों का वाचन किया। तन्मय, मुनेश एवं अनुराग ने ड्राइंग शीट के माध्यम से उपनिषदों पर शानदार प्रस्तुति दी।

प्रेम नारायण ने संस्कृत संभाषण प्रस्तुत किया। वहीं वंदना, नंदिनी एवं इशा ने महर्षि वाल्मीकि, पाणिनि सहित अन्य महान कवियों एवं विद्वानों की कृतियों और योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने संस्कृत साहित्य एवं संस्कृत विषय से संबंधित चित्रों और पोस्टरों की प्रदर्शनी भी लगाई, जिसका शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अवलोकन किया और विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना की। गीतिका, गायत्री, वाणी, निकिता, चांदनी, कुमकुम, वैष्णवी, गीतांजलि, स्तुति, अर्चना, रागनी, लक्ष्मी, अंजलि, इंदु, समीर, देवराज सहित अन्य विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर व्याख्याता खेदी साहू, शाजिया परवीन, चेतन लाल देवांगन, चंद्रशेखर यादव, पीटीआई अश्विनी पाटकर, विज्ञान सहायक दुलेश्वर साहू, शिक्षिका माला साहू, नम्रता यादव, मृत्यु ईडन साहू सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन रुद्र प्रताप, मेनका एवं प्रेम नारायण ने किया तथा सुमन ने आभार प्रदर्शन किया।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story