फूल और पत्तियों से छात्राओं ने बनाई इको फ्रेंडली आकर्षक रंगोली

WhatsApp Channel Join Now
फूल और पत्तियों से छात्राओं ने बनाई इको फ्रेंडली आकर्षक रंगोली


फूल और पत्तियों से छात्राओं ने बनाई इको फ्रेंडली आकर्षक रंगोली


धमतरी, 17 नवंबर (हि.स.)। सतगुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुरूद में वनस्पति शास्त्र विभाग द्वारा बीएससी पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए आंतरिक मूल्यांकन के तहत ईको फ्रेंडली रंगोली एवं फ्लावर बुके अरेंजमेंट प्रतियोगिता आयोजित की गई। यहां फूलों और पत्तियों से तैयार मनभावन रंगोली का आकर्षण देखते ही बना।

अपराजिता, गेंदा, तगर, गुढ़हल, कनेर व अन्य फूल से बनाई चिड़ियां की आकृति ने पहला पुरूस्कार जीता। इस रंगोली को नेहा धूप, निधि, नितिन कुमार, ओजस्वी पटेल एवं उमेश्वरी साहू की टीम ने तैयार किया।

प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि विद्यार्थियों ने रंगोली और बुके तैयार करने में केवल प्राकृतिक फूलों एवं पत्तियों का उपयोग किया। इस अनूठी पहल के माध्यम से विद्यार्थियों ने रचनात्मकता का प्रदर्शन करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राचार्य डा आरके पाण्डेय ने विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा और पर्यावरण हितैषी सोच की सराहना की।

प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं ने युवा धमतरी आनलाइन पोर्टल पर पंजीयन भी कराया, जिसके माध्यम से उन्हें ई-सर्टिफिकेट प्राप्त होगा। रंगोली प्रतियोगिता में नेहा धूप, निधि, नितिन कुमार, ओजस्वी पटेल एवं उमेश्वरी साहू की टीम ने प्रथम, पलक बाजपेयी, पायल निर्मलकर, पूजा, प्रवीण कुमार एवं प्रीति की टीम ने द्वितीय तथा विधि सिंह राजपूत, विनिता ध्रुव, यामिनी, फलेन्द्र कुमार एवं शेशांद्री की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

फ्लावर बुके एवं अरेंजमेंट प्रतियोगिता में मोनिका, मुकेश्वरी, मुस्कान साहू एवं मुस्कान यादव की टीम प्रथम, सोनल देवांगन, श्रृजा मारकण्डे, सुमनलता साहू एवं स्वाति अंसारी की टीम द्वितीय तथा तेजस्वनी साहू, कशीश नवरंगी एवं मीनाक्षी साहू की टीम तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में साधना साहू, पंचराम नटेल, किरण ठाकुर, लक्ष्मी सोनवानी, मोनिका देवांगन एवं डॉ. निषा मौर्य शामिल थे। इस अवसर पर वनस्पतिशास्त्र विभागाध्यक्ष शिबा वंजारी, डा विक्रम सिंह, डा टामन साहू, ज्योति केसरी एवं रिखी साहू उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778840 Articles

Share this story