हड़ताली पटवारियों को मिला कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का समर्थन

WhatsApp Channel Join Now
हड़ताली पटवारियों को मिला कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का समर्थन


बीजापुर, 23 अक्टूबर (हि.स.)। जिले में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे पटवारियों के बीच पहुंचकर हड़ताल के आज शुक्रवार काे दसवें दिन कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के जिला अध्यक्ष मोहम्मद जाकिर खान एवं जिला सचिव कैलाश रामटेके ने पहुंचकर पटवारियों की समस्याएं सुनी ।

पटवारी संघ के प्रतिनिधियों जिसमे महिला पटवारी आदि ने अवगत कराया की वे विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं । बरसात के दिनों में भी शासन-प्रशासन द्वारा जो भी कार्य सौंपा गया उसे वह पूरी निष्ठा से कर रहे हैं । इस दरमियान उन्हें सर्प डांस, बिच्छू आदि का खतरा होने के बावजूद भारी बारिश में उनके द्वारा शासन प्रशासन द्वारा सौंपे गए कार्यों को अंजाम दिया ज़ा रहा है । इसके बावजूद शासन प्रशासन उनकी मांगों को सुन नहीं रहा है।

उनकी प्रमुख मांगों में 25 वर्षों से वह एक ही पद पर कार्य कर रहे हैं । उनका प्रमोशन नहीं हो रहा है ।उनकी वेतन विसंगति दूर नहीं हो रही है । उन्होंने पीवी एप में सुधार की मांग की है । हड़ताली पटवारी को स्थानांतरण किया जा रहा है कारण बताओं नोटिस जारी किया जा रहा है, उन्हें निलंबित किया जा रहा है ।

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने शासन प्रशासन को चेतावनी दी है यदि पटवारियों की मांगों को इसी तरह नजर अंदाज किया जाएगा उन्हें परेशान किया जाएगा तो कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन करेगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी । कर्मचारी फैडरेशन के पदाधिकारियों ने शासन -प्रशासन से निवेदन किया है जल्द ही उनकी मांगों को पूरा किया जावे ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765731 Articles

Share this story