तीन माह में शराबी चालकों पर 155 प्रकरण दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
तीन माह में शराबी चालकों पर 155 प्रकरण दर्ज


धमतरी, 31 मार्च (हि.स.)। शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पिछले तीन माह में पुलिस ने 155 शराबी चालकों के खिलाफ कार्रवाई करके 15 लाख 94 हजार रुपये से अधिक समन शुल्क की वसूली की है। पुलिस शहर के चौक-चौराहों और आउटर क्षेत्रों में ब्रिथ एनालाइजर से सघन चेकिंग कर शराबी चालकों को आसानी से पकड़ लेता है। शराब पीकर वाहन चलाने वाले कई चालकों से वाहन जब्त कर दोषियों को न्यायालय में पेश कर सजा भी दिलाई जा रही है। ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई से शराबी चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

ट्रैफिक पुलिस सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध विशेष सघन अभियान लगातार चला रही है। इस अभियान के तहत शहर एवं आसपास के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों काे चिन्हांकन कर वहां नियमित रूप से चेकिंग प्वाइंट स्थापित किए जा रहे हैं। साथ ही आकस्मिक जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी गई है। अभियान के दौरान ब्रिथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच भी की जा रही है। जांच में नशे की हालत में वाहन चलाते पाए जाने वाले चालकों के वाहनों को तत्काल जब्त कर उनके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं कई चालकों को चालकों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर नियमानुसार दंडित कराया जा रहा है, जिससे सड़क पर अनुशासन कायम रखा जा सके। एक जनवरी 2026 से अब तक 2026 तक ट्रैफिक पुलिस ने कुल 155 प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में मामला प्रस्तुत किए हैं। इन प्रकरणों में मोटरसाइकिल के 98, ई-रिक्शा व आटो के नौ प्रकरण, कार के 12, पिकअप के 18, मेटाडोर के चार, ट्रैक्टर के सात तथा ट्रक व हाइवा के प्रकरण प्रकरण सम्मिलित हैं।

इस कार्रवाई के अंतर्गत कुल 15 लाख 94,700 रुपये समन शुल्क के रूप में लापरवाह वाहन चालकों व मालिकों से वसूल किए गए हैं। पुलिस द्वारा विशेष रूप से शाम एवं रात्रि के समय स्थान बदल कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिससे नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए सड़क दुर्घटनाओं पर कमी लाया जा सके। इसके अतिरिक्त नाबालिग वाहन चलाने वाले, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन संचालन करने वाले तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story