22-23 अक्टूबर को कांकेर में राज्यस्तरीय गुलेल प्रतियोगिता आयोजित होगी : नबी माेहम्मद

WhatsApp Channel Join Now
22-23 अक्टूबर को कांकेर में राज्यस्तरीय गुलेल प्रतियोगिता आयोजित होगी : नबी माेहम्मद


22-23 अक्टूबर को कांकेर में राज्यस्तरीय गुलेल प्रतियोगिता आयोजित होगी : नबी माेहम्मद


जगदलपुर, 04 सितंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ स्लिंगशॉट गुलेल एसाेसिएशन गुलेल खेल को बढ़ावा देने के लिए संगठन तैयारियां कर रहा है। इसे लेकर आज शुक्रवार काे स्लिंगशॉट गुलेलएसाेसिएशन की बैठक में बताया गया कि बस्तर संभाग के सातों जिलों में एसोसिएशन का गठन किया गया है। पहले जिलास्तर पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसके बाद बेहतर खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

इस खेल में 10 मीटर की दूरी से टारगेट पर निशाना लगाना होगा और अधिक अंक हासिल करने वाला खिलाड़ी विजेता बनेगा। 22 और 23 अक्टूबर को कांकेर में दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ से लगभग 500 खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है। संगठन का प्रयास है कि बस्तर के इस पारंपरिक हुनर को भी बड़ा खेल मंच मिले और आने वाले समय में इसे बस्तर ओलंपिक में शामिल करने की मांग भी की जाए।

छत्तीसगढ़ स्लिंगशॉट गुलेल एसाेसिएशन के उपाध्यक्ष नबी माेहम्मद ने बताया कि ने बताया कि बस्तर संभाग के सभी जिले में छत्तीसगढ़ स्लिंगशॉट गुलेल एशाेसिएशन का गठन कर दिया गया है। 22 और 23 अक्टूबर को कांकेर में दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ से लगभग 500 खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है। संगठन का प्रयास है कि बस्तर के इस पारंपरिक हुनर को भी बड़ा खेल मंच मिले और आने वाले समय में इसे बस्तर ओलंपिक में शामिल करने की मांग भी किया जायेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story