राज्य स्तरीय 'डीजे डांस प्रतियोगिता का आयाेजन डोंगरकट्टा में 11 नवंबर को
कांकेर, 10 नवंबर (हि.स.)। जिले के ग्राम डोंगरकट्टा (भानबेड़ा) में आगामी 11 नवंबर 2026 (बुधवार) को राज्य स्तरीय डीजे डांस प्रतियोगिता 2026 का आयोजन होने जा रहा है। प्रति वर्ष कि भांति इस वर्ष भी नवयुवक समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम शाम 07 बजे से शुरू होगा, जिसमें सभी कलाकार प्रतिभाशाली डांसर अपनी कला का जौहर दिखाएंगे। इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष हेमंत माहला, उपाध्यक्ष युवराज कोरेटी, सचिव जितेन्द्र गोटा, सहसचिव कमल दीवान और कोषाध्यक्ष अजीत र्कोराम जुटे हुए हैं।
आयोजन समिति के अनुसार तीन श्रेणियों में मुकाबला, नकद पुरस्कारों की बौछार आयोजन समिति ने प्रतियोगिता को तीन मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया है, जिसके लिए प्रवेश शुल्क और पुरस्कार राशि इस प्रकार तय की गई है-
1. सामूहिक डांस प्रवेश शुल्क ₹250, प्रथम पुरस्कार: ₹8001, द्वितीय पुरस्कार: ₹6001, तृतीय पुरस्कार: ₹4001, चतुर्थ पुरस्कार: ₹2001,
2. युगल डांस प्रवेश शुल्क ₹200, प्रथम पुरस्कार: ₹5001, द्वितीय पुरस्कार: ₹3001, तृतीय पुरस्कार: ₹2001, चतुर्थ पुरस्कार: ₹1001,
3. एकल डांस (Solo): प्रवेश शुल्क ₹150, प्रथम पुरस्कार: ₹3001, द्वितीय पुरस्कार: ₹2001, तृतीय पुरस्कार: ₹1001, चतुर्थ पुरस्कार: ₹ 701।
आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता को निष्पक्ष और सटीक बनाने के लिए निर्णायक मंडल के रूप में अजय मण्डावी, कविता नेताम, और महेंद्र कोरेटी मौजूद रहेंगे। वहीं कार्यक्रम को अपने खास अंदाज में जीवंत बनाने के लिए उद्घोषक के रूप में जागेश्वर साहू मंच संभालेंगे।
यदि आप भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहते हैं या अधिक जानकारी पाना चाहते हैं, तो दीपक मण्डावी: 8234092628, युवराज कोरेटी: 9302791865, हेमंत माहला: 9691649451, आयोजन समिति के इन नंबरों पर सीधे संपर्क कर सकते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

