कांकेर में दाे नवंबर को मनाया जाएगा राज्योत्सव कार्यक्रम
कांकेर, 24 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के कलेक्टर कुंदन कुमार ने आज शनिवार काे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक में 02 नवंबर को जिले में आयोजित होने वाले राज्योत्सव की तैयारियों पर चर्चा हुई।
कलेक्टर ने सभी विभागों को राज्य शासन द्वारा निर्धारित थीम 'सशक्त नारी, युवा उड़ान' के अनुरूप आकर्षक विभागीय स्टॉल लगाने, उपलब्धियों का प्रदर्शन करने तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत मौके पर ही लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में पीएम सूर्यधर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सोलर रूफटॉप सिस्टम के इंस्टॉलेशन कार्य में तेजी लाने तथा उपभोक्ताओं के नए पंजीयन बढ़ाने को कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के विभिन्न चरणों में लंबित मकानों को हितग्राहियों से समन्वय कर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

