महासमुंद में राज्योत्सव दाे नवंबर को : सांसद रूपकुमारी चौधरी होंगी मुख्य अतिथि, मिनी स्टेडियम में होगा जिलास्तरीय आयोजन

WhatsApp Channel Join Now

महासमुंद, 01 नवम्बर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में 2 नवंबर को राज्योत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में शाम 4 बजे से आयोजित होने वाले राज्योत्सव की मुख्य अतिथि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी होंगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में बसना विधायक संपत अग्रवाल, खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव एवं सरायपाली विधायक चातुरी नंद उपस्थित रहेंगी।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा किशनलाल पटेल, छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त चंद्रहास चंद्राकर, शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र नायक, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान, जनपद पंचायत महासमुंद के अध्यक्ष दिशा रामस्वरूप दीवान, नगरपालिका परिषद महासमुंद के अध्यक्ष निखिल मनोजकांत साहू, जनपद पंचायत बागबाहरा के अध्यक्ष केशव नायकराम चंद्राकर, नगरपालिका परिषद बागबाहरा की अध्यक्ष खिलेश्वरी बघेल, जनपद पंचायत पिथौरा की अध्यक्ष उषा पुरुषोत्तम धृतलहरे, नगरपालिका परिषद सरायपाली की अध्यक्ष सरस्वती चंद्र (मिली) पटेल, जनपद पंचायत बसना की अध्यक्ष डिलेश्वरी मिलाप निराला, नगर पंचायत तुमगांव के अध्यक्ष बलराम कांत साहू, जनपद पंचायत सरायपाली की अध्यक्ष लक्ष्मी हरिशचंद्र पटेल, नगर पंचायत पिथौरा के अध्यक्ष देवेश निषाद, राज्य मुख्य आयुक्त स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ इन्द्रजीत सिंह खालसा गोल्डी, नगर पंचायत बसना के अध्यक्ष डॉ. खुशबू अभिषेक अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया तथा स्काउट एवं गाइड संघ के जिला अध्यक्ष येतराम साहू उपस्थित रहेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा राज्योत्सव के सफल आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं आमजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से राज्योत्सव समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770420 Articles

Share this story