ड्रोन तकनीक से खेतों में दवाइयों का छिड़काव, किसानों ने सराहा आधुनिक प्रयोग

WhatsApp Channel Join Now
ड्रोन तकनीक से खेतों में दवाइयों का छिड़काव, किसानों ने सराहा आधुनिक प्रयोग


धमतरी, 28 जुलाई (हि.स.)। धमतरी जिले में खेती को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में कृषि विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति दोनर के कृषि ड्रोन से ग्राम ढीमरटिकुर के प्रगतिशील किसान हरनारायण साहू के खेत में कृषि दवाइयों और जैविक उर्वरक का छिड़काव किया गया।

तकनीकी कारणों से लगभग दो एकड़ क्षेत्र में ही स्प्रे किया जा सका, जबकि शेष क्षेत्र में तकनीकी समस्या दूर होने के बाद कार्य पूरा किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में किसानों ने ड्रोन की कार्यप्रणाली और उसके लाभों की जानकारी ली। कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि ड्रोन के उपयोग से कम समय में बड़े क्षेत्र में समान रूप से दवा का छिड़काव होता है, श्रम और लागत घटती है तथा किसानों का रासायनिक दवाइयों के सीधे संपर्क में आना भी कम हो जाता है। किसानों ने इसे खेती के लिए उपयोगी तकनीक बताते हुए खरीफ और रबी सीजन में भी इस सुविधा का लाभ लेने की इच्छा जताई।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story