बीजापुर जिलास्तरीय बस्तर ओलंपिक में खेल प्रतिभाओं ने किया शानदार प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
बीजापुर जिलास्तरीय बस्तर ओलंपिक में खेल प्रतिभाओं ने किया शानदार प्रदर्शन


बीजापुर, 23 नवंबर (हि.स.)। जिले के ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से साेमवार काे आयोजित जिलास्तरीय बस्तर ओलंपिक में जिले के चारों ब्लॉकों से पहुंचे ग्रामीण युवा खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबॉल, कबड्डी और खो-खो सहित विभिन्न खेलों में ग्रामीण खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मैदान में खिलाड़ियों का जोश, अनुशासन और जीत के लिए संघर्ष देखने लायक रहा। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर विश्वदीप, एसपी उमेश गुप्ता, सीओ नम्रता चौबे, एसडीएम राकेश साहु एवं जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं जिले के सामाजिक संगठनों के प्रमुखों ने भी आयोजन में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि जिलाराम राणा, सरपंच सुखमन कश्यप, पार्षद मुकेश राठी एवं पार्षद विक्रम दुधी विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही सर्व आदिवासी समाज के सचिव एवं कवर समाज के अध्यक्ष कमलेश पैंकरा तथा हिंदू समाज के अध्यक्ष दिलीप लुक्कड़ ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

बस्तर ओलंपिक केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि ग्रामीण अंचलों की प्रतिभाओं को पहचान दिलाने, युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और खेल के माध्यम से आपसी भाई-चारे एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण मंच बनकर उभर रहा है। इस आयोजन से ग्रामीण खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिला।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782079 Articles

Share this story