खिलाड़ियों को अवसर देने के लिए खेल प्रतियोगिताएं जरूरी : कुमार जयदेव

WhatsApp Channel Join Now
खिलाड़ियों को अवसर देने के लिए खेल प्रतियोगिताएं जरूरी : कुमार जयदेव


जगदलपुर, 27 नवंबर (हि.स.)। इंद्रावती क्रिकेट क्लब पनारापारा द्वारा आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने वाली पनारापारा प्रीमियर लीग को लेकर आयोजन समिति के सदस्यों ने शुक्रवार काे सुकमा जमींदार एवं समाजसेवी कुमार जयदेव से मुलाकात की। समिति के सदस्यों ने उन्हें प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए आयोजन के लिए पुरस्कार स्वरूप सहयोग की मांग की। इस पर कुमार जयदेव ने तत्काल सहयोग प्रदान करते हुए आयोजन समिति को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कुमार जयदेव ने कहा कि बस्तर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें आगे बढ़ने के लिए अवसर और मंच उपलब्ध कराने की। खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। ऐसे आयोजन लगातार होते रहने चाहिए, जिससे खिलाड़ियों और युवाओं का शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास हो सके। उन्होंने युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे लाने की दिशा में आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784272 Articles

Share this story