रायपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचला, मौके पर मौत

WhatsApp Channel Join Now
रायपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचला, मौके पर मौत


रायपुर, 9 अक्टूबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में तेलीबांधा ओवरब्रिज के नीचे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने युवक को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा तेलीबांधा ओवरब्रिज के नीचे हुआ। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share this story