फरसगांव-रांधना मोड़ पर ट्रक से टकराई तेज रफ्तार मोटरसाइकिल, दाे युवक घायल

WhatsApp Channel Join Now
फरसगांव-रांधना मोड़ पर ट्रक से टकराई तेज रफ्तार मोटरसाइकिल, दाे युवक घायल


कोंडागांव, 04 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंर्तगत एनएच-30 स्थित रांधना मोड़ पर आज रविवार सुबह तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार दो युवक सामने से गुजर रहे ट्रक की टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से फरसगांव की ओर जा रहे थे। रांधना मोड़ के पास बाइक की ट्रक से टक्कर हो गई।सीसीटीव्ही फुटेज में बाइक की रफ्तार तेज दिखाई दे रही है। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीव फुटेज के आधार पर ट्रक और उसके चालक की पहचान कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story