तेज रफ्तार माेटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खेत में घुसी, एक युवक की माैत

WhatsApp Channel Join Now


गरियाबंद, 14 नवंबर (हि.स.)। अमलीपदर-ध्रुवागुड़ी मार्ग के हाथी बंद के पास शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। तेज रफ्तार माेटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। माेटरसाइकिल सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना अमलीपदर थाना इलाके की है.।

जानकारी के अनुसार, माेटरसाइकिल पर सवार युवक ने अचानक नियंत्रण खो दिया। इसके बाद वह सीधे सड़क किनारे खेत में जा घुसा। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने दृश्य देखा, तब घटना का मालूम पड़ा। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

अमलीपदर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। माेटरसाइकिल नंबर के आधार पर मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है। वहीं दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776829 Articles

Share this story