तेज रफ्तार कार ने माेपेड सवार पिता-पुत्री काे मारी टक्कर, पुत्री की माैत

WhatsApp Channel Join Now
तेज रफ्तार कार ने माेपेड सवार पिता-पुत्री काे मारी टक्कर, पुत्री की माैत


कवर्धा, 19 अगस्त (हि.स.)। जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के मुंगेली-पंडरिया मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बुधवार काे खेत से काम कर लौट रहे मोपेड माेटरसाइकिल सवार पिता-पुत्री को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 35 वर्षीय फुलेश्वरी निर्मलकर निवासी डोमसरा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हादसा बिजली ऑफिस के सामने डोमसरा गांव के पास हुआ। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर कुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किसान को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। कुंडा पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। साथ ही फरार कार चालक की तलाश में भी जुटी है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Share this story