स्कार्पियाें वाहन से जा टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक घायल

WhatsApp Channel Join Now
स्कार्पियाें वाहन से जा टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक घायल


कांकेर, 23 जून (हि.स.)। कांकेर जिले के थाना सिटी काेतवाली क्षेत्र अंर्तगत वन विभाग के लकड़ी डिपो के पास में आज मंगलवार काे एक स्कार्पियाें वाहन और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हुई है। तेज रफ्तार में आ रही बाइक डिवाडर के पास मुड़ रही स्कार्पियाें वाहन से जा टकराई, इस हादसे का लाइव सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बाइक सवार कुछ पल के लिए हवा में उछल कर वाहन के दूसरी ओर गिरता नजर आता है।

घटना के सीसीटीवी फुटेज में एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो डिवाइडर के पास यू-टर्न लेते हुए दिखाई दे रही है। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक कार के बोनट से जा टकराती है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक हवा में उछलकर स्कॉर्पियो वाहन के दूसरी ओर जा गिरता है। हादसे के बाद युवक उठने की कोशिश करता है, लेकिन गंभीर चोट और दर्द के कारण खड़ा नहीं हो पाता। जिसे माैके पर माैजूद लाेगाें के द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story