निगम का विशेष सम्मिलन बुधवार 29 अप्रैल को
Apr 28, 2026, 19:26 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
कोरबा, 28 अप्रैल (हि.स.)। नगर पालिक निगम कोरबा का विशेष सम्मिलन बुधवार 29 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से निगम के पं.जवाहरलाल नेहरू सभागार रामपुर कोरबा में आयोजित किया गया है। निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर की अध्यक्षता एवं महापौर संजूदेवी राजपूत की उपस्थिति में आयोजित उक्त विशेष सम्मिलन में महिला सशक्तीकरण हेतु संचालित जनजागरूकता अभियान कार्यक्रम की महत्ता पर विशेष चर्चा की जाएगी तथा सदन द्वारा संकल्प पारित किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

