चेक बाउंस के मामले में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया

WhatsApp Channel Join Now

कोरबा 21 नवम्बर (हि. स.)। जिला न्यायालय कोरबा एवं तालुका विधिक सेवा समितियों— कटघोरा, पाली में शनिवार को लंबित प्रकरणों को न्यायालयों में आपसी सहमति एवं राजीनामा के आधार पर निराकरण हेतु रखा गया था। उक्त विशेष लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन एवं न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में से कुल 969 प्रकरणों को निराकरण के लिये चिन्हांकित किया गया था । विशेष लोक अदालत आयोजित करने के लिए कुल 13 खंडपीठों का गठन किया गया था । इस विशेष लोक अदालत में 59 मामलों का सफलतापूर्वक निपटान किया गया । उपरोक्त नेशनल लोक अदालत में धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित मामले अर्थात् चेक बाउंस से संबंधित मामले की सुनवाई की गई।

हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781163 Articles

Share this story