जांजगीर चांपा: विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026, निर्वाचक नामावली का किया गया अंतिम प्रकाशन

WhatsApp Channel Join Now
जांजगीर चांपा: विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026, निर्वाचक नामावली का किया गया अंतिम प्रकाशन


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों की बैठक लेकर दी विस्तृत जानकारी

जांजगीर-चांपा 21 फरवरी (हि.स.)। भारत निर्वाचन आयोग नई-दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन रायपुर के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम - 2026 संपन्न कराया गया है। जिसके अंतर्गत एकीकृत मतदाता सूची (निर्वाचक-नामावली) का प्रारंभिक प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को किया गया था। तद्उपरांत पुनरीक्षण गतिविधियों जैसे-दावा आपत्ति प्राप्त करना, निराकरण की कार्यवाही करना इत्यादि पूर्ण की गई है। आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज 21 फरवरी 2026 (शनिवार) को किया गया।

इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जन्मेजय महोबे ने आज शनिवार काे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजनैतिक दलों की बैठक लेकर निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। जिला स्तर पर मतदाता सूची की 01 फोटोयुक्त प्रति (हार्डकापी) एवं 01 फोटोरहित प्रति सॉफ्टकापी डीव्हीडी (बिना फोटो की, इमेज पीडीएफ फॉर्मेट) सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों को निशुल्क प्रदान की गई है। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, एसडीएम जांजगीर सुब्रत प्रधान, निर्वाचन पर्यवेक्षक राकेश प्रधान, एसडीएम पामगढ़ देवेन्द्र चौधरी, एसडीएम पवन कोसमा, शिशिर द्विवेदी, जगमोहन पाटले, ईश्वर राठौर, डॉ हेमंत कश्यप, पुष्पेन्द्र निर्मलकर, कमला प्रसाद खुंटे सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story