मातृत्व के समय सोनी महंत को मिला आर्थिक सहारा, मिनीमाता महतारी जतन योजना से मिले 20 हजार रुपये

WhatsApp Channel Join Now
मातृत्व के समय सोनी महंत को मिला आर्थिक सहारा, मिनीमाता महतारी जतन योजना से मिले 20 हजार रुपये


कोरबा, 27 सितंबर (हि. स.)। कटघोरा विकासखंड के बाकीमोंगरा नगर पालिका परिषद क्षेत्र की निवासी सोनी महंत के लिए बच्चे के जन्म के समय शासन की मातृत्व सहायता योजना आर्थिक संबल बनी। श्रम विभाग द्वारा संचालित मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत उन्हें 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।

सोनी महंत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से हैं। बच्चे के जन्म के समय परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। ऐसे समय में योजना के तहत मिली सहायता राशि ने उन्हें काफी राहत दी। योजना के अंतर्गत पात्र महिला निर्माण श्रमिकों को मातृत्व सहायता के रूप में एकमुश्त 20 हजार रुपये प्रदान किए जाते हैं।

सोनी महंत ने बताया कि आर्थिक कठिनाइयों के बीच यह राशि परिवार के लिए उपयोगी साबित हुई। उन्होंने कहा कि श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए संचालित शासन की योजनाएं जरूरत के समय आर्थिक सहारा प्रदान कर रही हैं। उन्होंने मिनीमाता महतारी जतन योजना का लाभ मिलने पर शासन और श्रम विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Share this story