सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की अटूट आस्था और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक : भारत सिंह सिसोदिया

WhatsApp Channel Join Now
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की अटूट आस्था और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक : भारत सिंह सिसोदिया


अंबिकापुर, 10 जनवरी (हि.स.)। सोमनाथ मंदिर पर वर्ष 1026 में हुए पहले अभिलिखित आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को भारत की अटूट आस्था, सांस्कृतिक स्वाभिमान और सनातन चेतना के प्रतीक के रूप में मनाया जा रहा है। यह पर्व केवल एक ऐतिहासिक स्मरण नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा, आस्था और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का उत्सव है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सरगुजा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार काे जिले के विभिन्न शिव मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक, पूजन एवं आरती की तथा राष्ट्र, समाज और धर्म की अखंडता के लिए प्रार्थना की। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के आह्वान पर जिले के सभी भाजपा मंडलों के अंतर्गत स्थित शिव मंदिरों में सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की गई। इसी क्रम में अंबिकापुर महामाया मंडल एवं समलाया मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जोड़ा पीपल एवं सत्तीपारा स्थित मंदिरों में भगवान शिव की विधिवत पूजा कर स्वाभिमान पर्व मनाया।

इस अवसर पर भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, अस्मिता और अदम्य साहस का प्रतीक है। बार-बार आक्रमणों के बावजूद सोमनाथ का पुनर्निर्माण यह संदेश देता है कि भारत की आस्था और संस्कृति को कभी समाप्त नहीं किया जा सकता। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व आने वाली पीढ़ियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों और सनातन चेतना से जोड़ने का सशक्त माध्यम है।

पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भाजपा कोरिया जिला प्रभारी ललन प्रताप सिंह ने कहा कि सोमनाथ का इतिहास भारत के संघर्ष, धैर्य और पुनर्जागरण की जीवंत गाथा है। यह पर्व स्मरण कराता है कि जब-जब हमारी आस्था पर प्रहार हुआ, तब-तब भारत और अधिक दृढ़ता के साथ खड़ा हुआ।

वहीं जगदलपुर संभाग सह प्रभारी हरपाल सिंह भामरा ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व राष्ट्रवादी चेतना को सशक्त करने वाला आयोजन है। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और सनातन मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ऐसे आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर जिला महामंत्री विनोद हर्ष, पूर्व महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, हरमिंदर सिंह टिन्नी, इंदर भगत, विकास पांडेय, मधु चौदहा, निलेश सिंह, मनीष सिंह, जन्मजेय मिश्रा, रूपेश दुबे, कमलेश तिवारी, शशिकांत जायसवाल, राकेश गुप्ता, सावित्री जायसवाल, संजीव वर्मा, रामप्रवेश पांडे, निरंजन राय, रमेश जायसवाल, विशाल गोस्वामी, ममता तिवारी, आलोक दुबे, अशोक सोनवानी, शकुन्तला पांडे, अभिषेक सिंहदेव, सतीश शर्मा, सर्वेश तिवारी, अनीता सिंह, इंदु गुप्ता, सीमा कश्यप, संदीप साहू, सत्यम साहू, आशीष पाण्डेय, शैलेन्द्र शर्मा, जतिन परमार, निर्मल पांडे, भूपेंद्र सिंह, अतीत सिंह, सरिता मिश्रा, सरिता जायसवाल, गणेश सिंह, पुष्पेंद्र शर्मा, रंजीत चौबे, देव वर्मा, अभिमन्यु श्रीवास्तव, निशांत गुप्ता, नीलम पांडे, रवि विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पारस नाथ सिंह

Share this story