जिले में अब तक 33 हजार 851 क्विंटल धान की खरीद

WhatsApp Channel Join Now
जिले में अब तक 33 हजार 851 क्विंटल धान की खरीद


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 23 नवंबर (हि.स.)। राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीद का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के 23 उपार्जन केंद्रों में धान खरीद की व्यवस्था की गई है। जिले में अब तक कुल 33 हजार 851 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 नवंबर की स्थिति में जिले में 33 हजार 819 क्विंटल मोटा धान तथा 32 क्विंटल सरना धान की खरीद की गई है। उपार्जन केंद्रवार सर्वाधिक 3 हजार 987.60 क्विंटल धान की खरीद मेढ़ुका केंद्र में हुई है। इसी तरह लरकेनी में 3 हजार 372 क्विंटल, शिवनी में 3 हजार 256.40 क्विंटल, पेंड्रा में 2 हजार 214 क्विंटल तथा खोडरी में 2 हजार 77.20 क्विंटल धान की खरीद की गई है। कलेक्टर के निर्देशानुसार उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा, धान की गुणवत्ता एवं नमी परीक्षण सहित खरीद व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है। साथ ही अवैध धान के परिवहन एवं बिचौलियों की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781886 Articles

Share this story