नितिन नवीन के दौरे की तैयारियों का स्मृति ईरानी ने लिया जायजा, तैयारियों की समीक्षा की

WhatsApp Channel Join Now
नितिन नवीन के दौरे की तैयारियों का स्मृति ईरानी ने लिया जायजा, तैयारियों की समीक्षा की


रायगढ़, 11 नवंबर (हि.स.)। भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी बुधवार काे नितिन नवीन के प्रस्तावित रायगढ़ दौरे की तैयारियों का जायजा लेने धरमजयगढ़ पहुंचीं। उनके दौरे के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम और वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी मौजूद रहे।

धरमजयगढ़ पहुंचने पर स्थानीय नेताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्मृति ईरानी का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने नितिन नवीन के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।

स्मृति ईरानी ने कार्यक्रम के लिए निर्धारित स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान आयोजन की व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों और संगठनात्मक तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा कर कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, आदिवासी विकास मंत्री रामविचार नेताम और वित्त मंत्री ओपी चौधरी की मौजूदगी को दौरे के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने नितिन नवीन के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775405 Articles

Share this story