स्मार्ट मीटर के बढ़े बिल पर कांग्रेस का अभियान

WhatsApp Channel Join Now
स्मार्ट मीटर के बढ़े बिल पर कांग्रेस का अभियान


स्मार्ट मीटर के बढ़े बिल पर कांग्रेस का अभियान


बलरामपुर, 19 अगस्त (हि.स.)।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामानुजगंज की बैठक बुधवार को मां तारा गोपाल हाइट्स में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल बढ़ने की शिकायतों को लेकर अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया।

बैठक के बाद रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 8 से उपभोक्ताओं से फॉर्म भरवाने की शुरुआत की गई। कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल में बढ़ोतरी की शिकायत सामने आ रही है। इसी को लेकर अब ब्लॉक के सभी गांवों और शहरी क्षेत्र के सभी वार्डों में उपभोक्ताओं से फॉर्म भरवाए जाएंगे।

वार्ड क्रमांक 8 में फॉर्म भरवाते समय एक उपभोक्ता ने बताया कि पहले उसका बिजली बिल करीब 1100 रुपये आता था, लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल बढ़कर करीब 3500 रुपये हो गया है। कांग्रेस ने ऐसी शिकायतों को दर्ज करने और उन्हें शासन के सामने रखने की बात कही है।

बैठक में जिला पदाधिकारी, ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य, मंडल अध्यक्ष और पंचायत अध्यक्ष मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों को फॉर्म वितरित किए गए। कांग्रेस के अनुसार यह अभियान पूरे रामानुजगंज ब्लॉक में चलाया जाएगा।

बैठक में अजय गुप्ता, अशोक जायसवाल, अरविंद दुबे, संतोष गुप्ता, ज्ञानती गुप्ता, रुपवंती जायसवाल, सुधा जायसवाल, मीना राय, चिलमनिया देवी, नरेश रवि, सनोज दास, प्रतीक सिंह, प्रेम सागर सिंह, चंदेश्वर कुशवाहा, मोहम्मद नौशाद आलम, जयलाल यादव, दीपक सिंह, सुकुमार मंडल, अशोक गोंड, रामजी वर्मन, जितेंद्र सिंह, मो. खलीफा, नीरज गुप्ता, शमशेर अंसारी, मो. गुलाब नबी, रामू प्रजापति, रामसनेही सिंह, नरेंद्र सिंह खरवार, कृष्ण सिंह, उमेश राम, रघुनाथ कश्यप, मो. इश्तियाक अंसारी, वेदनारायण यादव और हीरामन सिंह उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Share this story