नारायणपुर नक्सली ड़प से एसएलआर एवं इंसास राइफल, जिंदा कारतूस व अन्य सामग्री बरामद

WhatsApp Channel Join Now
नारायणपुर नक्सली ड़प से एसएलआर एवं इंसास राइफल, जिंदा कारतूस व अन्य सामग्री बरामद


नारायणपुर, 25 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अबूझमाड़ में नक्सलवाद के खात्मे के बाद भी सुरक्षाबलों का सर्चिंग अभियान लगातार जारी है। सर्चिंग अभियान के दाैरान नारायणपुर पुलिस और सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के जवानों ने आत्मसमर्पित नक्सलियों की निशानदेही पर अबूझमाड़ के जंगलों से नक्सलियाें द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे हथियारों का डंप बरामद किया है।

अबूझमाड़ के सोनपुर जंगल में पत्थरों के नीचे छिपाकर रखे गए नक्सली डंप से एक एसएलआर राइफल, एक इंसास राइफल सहित बड़ी मात्रा में हथियार एवं अन्य सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अबूझमाड़ के दुर्गम पहाड़ी जंगलों में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों की नजरों से बचाने के लिए हथियारों और अन्य उपयोगी सामग्रियों को पत्थरों के नीचे छिपाकर रखा था। आत्मसमर्पित नक्सलियों से पूछताछ और उनकी निशानदेही के आधार पर पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान जवानों को नक्सल डंप बरामद किया।

संयुक्त सर्चिंग अभियान के दौरान बरामद डंप से एक नग एसएलआर राइफल और एक नग इंसास राइफल मिली है। इसके अलावा दोनों हथियारों के 52-52 नग जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। सुरक्षा बलों ने मौके से दो नग वायरलेस सेट, एक लेजर पेन, मैगजीन कवर और एक देशी कट्टा सहित अन्य सामग्री भी बरामद की है। बरामद हथियार और सामग्री को सुरक्षा बलों ने अपने कब्जे में लेकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर रही है।

नारायणपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि अबूझमाड़ जैसे दुर्गम और घने जंगलों वाले क्षेत्र में नक्सलियों ने लंबे समय तक अपने ठिकाने और हथियारों के गुप्त डंप तैयार कर रखे थे। ऐसे में आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिल रही जानकारियां सुरक्षा बलों के लिए इन छिपे हुए हथियारों और सामग्रियों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण साबित हो रही हैं। इस क्षेत्र को आईईडी, डंप, हथियारों से मुक्त किया जा रहा है, आगे भी सर्चिंग की कार्रवाई जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783241 Articles

Share this story