बलरामपुर : युवाओं को मिलेगा निशुल्क कौशल प्रशिक्षण

WhatsApp Channel Join Now

बलरामपुर, 08 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से लाइवलीहुड कॉलेज में विभिन्न ट्रेडों में निशुल्क कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद युवाओं को राज्य और राज्य के बाहर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की जाएगी। इसकी जानकारी आज बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से दी गई।

लाइवलीहुड कॉलेज में एसी रिपेयरिंग, सोलर पैनल इंस्टॉलेशन, जल वितरण संचालक, वेल्डिंग, सोलर पम्प टेक्नीशियन, ट्रैक्टर सर्विस मैकेनिक और असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन सहित विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को संबंधित क्षेत्र का व्यावहारिक और तकनीकी ज्ञान भी दिया जाएगा, ताकि वे रोजगार के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।

जिला रोजगार अधिकारी ने जिले के इच्छुक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। प्रशिक्षण से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी लाइवलीहुड कॉलेज, बलरामपुर में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा मास्टर ट्रेनर जावेद आलम (7987830972), जॉन मार्टिन (7987279582) और शुभम मरकाम (7378929908) से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Share this story