सिख समाज ने गुरु अर्जन देव के बलिदान दिवस पर किया शर्बत वितरण

WhatsApp Channel Join Now
सिख समाज ने गुरु अर्जन देव के बलिदान दिवस पर किया शर्बत वितरण


धमतरी, 18 जून (हि.स.)। सिखों के पांचवें गुरु, गुरु अर्जन देव के बलिदान पुरब पर गुरुवार को शहर में श्रद्धा और सेवा भाव का अनूठा संगम देखने को मिला। पुराना बस स्टैंड के पास सिख समाज द्वारा राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए चना एवं शीतल शर्बत का प्रसादी वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की।

इस अवसर पर गुरु अर्जन देव के अद्वितीय त्याग, धर्मनिष्ठा और मानवता के प्रति उनके समर्पण को याद किया गया। समाजजनों ने कहा कि गुरु अर्जन देव का शहीदी दिवस हमें सत्य, सहिष्णुता और अपने सिद्धांतों की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में अडिग रहने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में सिख समाज के प्रधान हरपाल सिंह गगरेवाल, मनदीप सिंह, संदीप सिंह, रवींद्र सिंह, बलदीप सिंह, रॉबिन सिंह, रनजोत सिंह, जयप्रीत, गुरजोत सिंह, परमजीत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रमों के माध्यम से गुरु अर्जन देव की शहादत को नमन करते हुए समाज में सेवा, भाईचारे और मानव कल्याण का संदेश दिया गया।

गुरु अर्जन देव जी सिखों के पाँचवें गुरु और धर्म के लिए प्राण न्योछावर करने वाले पहले शहीद थे। मुगल शासक जहाँगीर ने उन्हें प्रताड़ित कर 1606 में लाहौर (अब पाकिस्तान) में मृत्युदंड दिया था। यह दिवस उनके सर्वोच्च बलिदान की स्मृति में श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story