शासन की योजनाएं एवं नीतियां तैयार करने में जनगणना की महत्वपूर्ण भूमिका : संभागायुक्त

WhatsApp Channel Join Now
शासन की योजनाएं एवं नीतियां तैयार करने में जनगणना की महत्वपूर्ण भूमिका : संभागायुक्त


जनगणना के द्वितीय चरण के अंतर्गत चार्ज अधिकारियों का जिलास्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

अम्बिकापुर/रायपुर, 24 अक्टूबर (हि.स.)। डिजिटल जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना कार्य) का जिलास्तरीय प्रशिक्षण आज शनिवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष अम्बिकापुर में संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया है। जिसमें जिलेभर से आए चार्ज अधिकारी (तहसीलदार/सीएमओ) उपस्थित थे।

इस दौरान संभागायुक्त दुग्गा ने कहा कि द्वितीय चरण की जनगणना में सावधानी पूर्वक प्रविष्टि दर्ज की जाए, ताकि जनगणना कार्य में कोई व्यक्ति एवं घर छूट न जाए, उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं एवं नीतियां तैयार करने में जनगणना के आंकड़ें महत्वपूर्ण होते हैं। अतः सभी चार्ज अधिकारी संवेदनशील होकर कार्य करें और उन्हें जनगणना निर्देशों की पूरी जानकारी हो। इससे जुड़े सभी अधिकारी जनगणना निर्देश पुस्तिका का गहनता से अध्ययन कर लें। कोई भी संका हो उसका समाधान आवश्यक कर लेवें, ताकि मास्टर टेªनर्स द्वारा कोई भी सवाल पूछा जाता है, तो उसका समाधान कारक उत्तर भी दिया जा सके। संभागायुक्त ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना के द्वितीय चरण में प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर प्रविष्टि दर्ज की जाएगी। अतः आम नागरिक जनगणना में सही-सही जानकारी दर्ज कराएं।

कमिश्नर दुग्गा ने कहा कि सरगुजा संभाग में प्रथम चरण की जनगणना में बेहतर काम हुआ है, उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि द्वितीय चरण में भी अच्छा कार्य हों। प्रदेश के जनगणना निदेशालय नवा रायपुर से आए मास्टर टेªनर्स द्वारा कम्प्यूटर आधारित प्रस्तुतिकरण (पीपीटी) के माध्यम से चार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर प्रताप विजय खेस्स, अनुविभागिय दण्डाधिकारी अधिकारी अम्बिकापुर बनसिंह नेताम, उदयपुर रामराज सिंह, सीतापुर प्राची ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर प्रिंसी तम्बोली, सुष्मिता टोंड्रे, सहित तहसीलदार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766002 Articles

Share this story