सियानगुड़ी में दीप प्रज्वलन के साथ सेवा संकल्प अभियान, वरिष्ठजनों ने प्रस्तुत किए गीत-नृत्य
धमतरी, 17 सितंबर (हि.स.)। सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सियानगुड़ी, कृदत कालोनी, महात्मा
गांधी वार्ड स्थित वरिष्ठ नागरिक सेवा केंद्र में दीप प्रज्वलन एवं विभिन्न
सामाजिक और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
समाज कल्याण विभाग
धमतरी के सहयोग तथा जननी सेवा संस्थान अर्जुनी के संचालन में हुए कार्यक्रम
में समाज कल्याण विभाग की प्रभारी उप संचालक उमा देवांगन और कौशल राम
उपस्थित रहे। अतिथियों एवं वरिष्ठजनों ने दीप प्रज्वलित कर सेवा और सामाजिक
सहभागिता की भावना के साथ अभियान की शुरुआत की।
कार्यक्रम के दौरान
वरिष्ठजनों से आत्मीय संवाद कर उनकी दिनचर्या, रुचियों एवं केंद्र में
संचालित गतिविधियों की जानकारी ली गई। वरिष्ठजनों ने गीत, गायन, नृत्य सहित
विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अपनी प्रतिभा
का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के माध्यम से वरिष्ठजनों के बीच आपसी
मेल-जोल, संवाद और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।
उपस्थितजनों ने सेवा, सहयोग और सामाजिक सहभागिता की भावना को आगे बढ़ाने का
संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जननी सेवा संस्थान के स्टाफ
सदस्य दिव्या साहू, उमराव साहू, दिव्य प्रकाश, दानवीर, चैतांशु राजा, सती
सेन, कुणाल देवांगन, प्रशांत साहू, धनेन्द्र कुमार, तुलसी साहू एवं दुलारी
पटेल का सहयोग रहा।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

