एसआई, सूबेदार और प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित

WhatsApp Channel Join Now

रायपुर।, 05 अगस्त (हि.स.)। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सूबेदार, उप निरीक्षक (एसआई ) और संवर्ग-प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के लिए आयोजित प्रारंभिक लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।

आयोग की ओर से जारी परिणाम के अनुसार, मुख्य परीक्षा के लिए कुल 7301 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थी अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 341 पदों पर भर्ती के लिए 12 जुलाई 2026 को राज्य के सभी 33 जिलों में परीक्षा आयोजित की थी। इसके लिए प्रदेशभर में कुल 183 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रारंभिक परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अनुसार, सूबेदार, उप निरीक्षक और संवर्ग-प्लाटून कमांडर परीक्षा की मुख्य परीक्षा का आयोजन संभावित रूप से 24, 25 और 26 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए चयनित अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा

Share this story