नपं चुनाव में वोट रिजेक्ट होने पर भाजपा ने की निष्कासन की कार्रवाई

WhatsApp Channel Join Now

रायपुर, 7 जुलाई (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने अनुशासनहीनता के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए सूरजपुर जिले के शिवनन्दनपुर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी व उनके पिता को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह जानकारी भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने दी है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. मार्कण्डेय के अनुसार, सूरजपुर जिला स्थित शिवनन्दनपुर नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा द्वारा घोषित अधिकृत प्रत्याशी का वोट रिजेक्ट हो गया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पार्टी ने उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी और उनके पिता, दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। नोटिस के मद्देनजर दिए गए जवाब को संगठन के स्तर पर संतोषप्रद नहीं पाया गया। डॉ. मार्कण्डेय ने बताया कि जवाब संतोषप्रद नहीं होने के कारण, पार्टी ने दोनों को निष्कासित कर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि सांगठनिक और चुनावी प्रक्रियाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Share this story