अंबिकापुर : नवोदय विद्यालय छात्र शिवम कुमार कंवर मानक इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित

WhatsApp Channel Join Now
अंबिकापुर : नवोदय विद्यालय छात्र शिवम कुमार कंवर मानक इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित


अंबिकापुर : नवोदय विद्यालय छात्र शिवम कुमार कंवर मानक इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित


अंबिकापुर, 07 मार्च (हि.स.)। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, सरगुजा (छत्तीसगढ़) के लिए गर्व का क्षण है। विद्यालय की कक्षा 9वीं के मेधावी छात्र मास्टर शिवम कुमार कंवर का चयन प्रतिष्ठित मानक इंस्‍पायर अवार्ड 2025 के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

मानक इंस्‍पायर अवार्ड भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत देशभर के हजारों छात्रों में से चयनित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। शिवम कुमार कंवर का चयन उनकी रचनात्मक सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को दर्शाता है।

विद्यालय के उपप्राचार्य राजू दुबे ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि, शिवम जैसे प्रतिभाशाली छात्र देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार की ओर से शिवम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस सफलता में विज्ञान शिक्षक राहुल मुद्गल के मार्गदर्शन की विशेष भूमिका रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पारस नाथ सिंह

Share this story