शिक्षक संघर्ष मोर्चा पांच सूत्रीय मांगो को लेकर रैली-प्रदर्शन कर 25 काे सौंपेंगा ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
शिक्षक संघर्ष मोर्चा पांच सूत्रीय मांगो को लेकर रैली-प्रदर्शन कर 25 काे सौंपेंगा ज्ञापन


जगदलपुर, 24 अगस्त (हि.स.)। विभिन्न शिक्षक संगठनों ने शिक्षक हित में शासन के गलत नीतियों के खिलाफ लड़ने के लिये एकजुट होकर शिक्षक संघर्ष मोर्चा का गठन किया है। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय निर्देश पर मंगलवार को प्रदेश व्यापी हुंकार रैली निकालकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जायेगा।

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बस्तर के जिला संचालक द्वय डॉ लुदरसन कश्यप तथा शैलेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में शिक्षकों के हित में स्थानीय मंडी प्रांगण में प्रदर्शन किया जायेगा। जिसके पश्चात मंडी प्रांगण से चांदनी चौक होते हुये कलेक्ट्रेट पहुंच कर कलेक्टर साहब को मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, मुख्य सचिव, शिक्षा सचिव तथा संचालक लोक शिक्षण संचलनालय को ज्ञापन सौपा जायेगा। शिक्षक मोर्चा के संचालकगण ने जिले भर के शिक्षकों को आर्धदिवसीय अवकाश लेकर मंडी प्रांगण में दोपहर 1.30 बजे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

शिक्षक संघर्ष मोर्चा के पांच सूत्रीय मांगों में शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और पदोन्नति के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त की जाए। पुरानी सेवा अवधि की गणना करते हुए पूर्ण पेंशन और अन्य सेवा लाभ प्रदान किए जाएं। वेतन विसंगति दूर कर राज्य के शिक्षकों को केंद्रीय वेतनमान का लाभ दिया जाए। 13 फरवरी 2026 के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में शिक्षकों के हित में जरूरी सुधार किए जाएं। पदोन्नति और सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों को ब्रिज कोर्स के जरिए बीएड कराया जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story