धर्मांतरित परिवार के सात सदस्यों ने ईसाई पंथ छोड़कर पुनः सनातन धर्म में की वापसी

WhatsApp Channel Join Now
धर्मांतरित परिवार के सात सदस्यों ने ईसाई पंथ छोड़कर पुनः सनातन धर्म में की वापसी


धर्मांतरित परिवार के सात सदस्यों ने ईसाई पंथ छोड़कर पुनः सनातन धर्म में की वापसी


जगदलपुर, 07 जुलाई (हि.स.)। बस्तर जिले के नानगुर क्षेत्र अंर्तगत कुलगांव में आज मंगलवार काे एक धर्मांतरित परिवार के सात सदस्यों ने ईसाई पंथ छोड़कर पुनः सनातन धर्म को स्वीकार कर लिया। घर वापसी करने वालों में झिटकू राम कश्यप, रामबती कश्यप, आयती कश्यप, जगरनाथ कश्यप, उर्मिला कश्यप, भारती कश्यप एवं आशीष कश्यप शामिल हैं।

समाज के अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप ने बताया परिवार लगभग सात माह पूर्व ईसाई पंथ में मतांतरित हुआ था। धार्मिक रीति रिवाजों एवं वैदिक परंपराओं के अनुसार आयोजित कार्यक्रम में सभी सातों सदस्यों ने पुनः सनातन धर्म को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समाज के लोगों ने परिवार का स्वागत किया और उन्हाेने महारा समाज के उन मतांतरित परिवारों से भी आग्रह किया कि पुनः अपने सनातन धर्म की ओर लौटे, समाज आपका ससम्मान स्वागत हेतु तैयार है।

प्रेम चालकी ने कहा हम किसी भी व्यक्ति के धर्म या आस्था का अनादर नहीं करते। जो लोग अपनी स्वेच्छा और बिना किसी दबाव के अपनी पूर्वजों की परंपरा एवं सनातन धर्म में वापस लौटने का निर्णय लेते हैं, उनका समाज सम्मान पूर्वक स्वागत करता है। आज एक ही परिवार के सात सदस्यों ने अपनी इच्छा से घर वापसी की है।

इस अवसर पर कचरा पाठी परगना महारा समाज के संरक्षक प्रेम चालकी, अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप, सम्पत कश्यप, सोमारु कुमार, लूदर बघेल, जीवनदास पाइक, सचिव प्रकाश नागेश, सुरेंद्र सोनी, सदानंद कश्यप, डमरू, गोजुराम, नारायण, भुरलु राम, रमेश कश्यप, भागीरथी, सदा तथा मोतीराम सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story