अब सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन बन रहा केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र, आवेदकों को मिल रही त्वरित सुविधा

WhatsApp Channel Join Now


बलौदाबाजार, 21 नवम्बर (हि. स.)। आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ सरल, सुगम एवं त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विभिन्न सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इसी कड़ी में अब केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र के लिए भी सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन एवं प्रक्रिया की सुविधा मिल रही है।

इसी क्रम में ग्राम मोपर, तहसील भाटापारा निवासी सवरेन प्रसाद ने अपनी पुत्री चन्द्रकला साहू के केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र हेतु सेवा सेतु केंद्र, तहसील कार्यालय भाटापारा में आवेदन किया था। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भाटापारा द्वारा आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र जारी किया गया।

सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन एवं त्वरित निराकरण से नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में आसानी हो रही है। यह पहल प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780750 Articles

Share this story