सेवा सेतु ने आसान की सरकारी सेवा, जगमोहन को मिले बेटी के आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र

WhatsApp Channel Join Now
सेवा सेतु ने आसान की सरकारी सेवा, जगमोहन को मिले बेटी के आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र


समयबद्ध और निशुल्क सेवा से बचा समय और मेहनत

जांजगीर-चांपा, 03 अक्टूबर (हि. स.) । सरकारी सेवाएं जब सरलता से नागरिकों तक पहुंचती हैं, तो यह केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि सेवा की सार्थकता बन जाती है। तहसील कार्यालय सारागांव स्थित सेवा सेतु केन्द्र से ऐसी ही सुविधा का लाभ सारागांव निवासी जगमोहन को मिला।

अपनी पुत्री खुशी के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जगमोहन सेवा सेतु केन्द्र पहुंचे। आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत करने के बाद केन्द्र में उनके आवेदन की जांच कर प्रक्रिया पूरी की गई। आवेदन जमा करने के लगभग 4-5 दिनों के भीतर ही उनके मोबाइल पर तीनों प्रमाण पत्रों की पीडीएफ प्राप्त हो गई। इसके बाद उन्हें प्रमाण पत्र भी शीघ्र प्राप्त हो गया।

सरल और समयबद्ध प्रक्रिया से प्रमाण पत्र मिलने पर जगमोहन ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु केन्द्र की सुविधा से उनका समय और मेहनत दोनों बच गए।

जगमोहन ने बताया कि आवेदन जमा करने से लेकर प्रमाण पत्र प्राप्त होने तक पूरी प्रक्रिया उनके लिए आसान और सुविधाजनक रही। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी सेवाओं को आम नागरिकों तक सहजता से पहुंचाने की यह पहल लोगों के लिए काफी मददगार है।

जगमोहन की यह कहानी बताती है कि जब शासन की सेवाएं सरल, समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से नागरिकों तक पहुंचती हैं, तो आम लोगों का समय और श्रम बचाने के साथ उनके मन में व्यवस्था के प्रति विश्वास भी मजबूत होता है।

हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Share this story