गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : सेवा सेतु से गंगोत्री को मात्र एक दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

WhatsApp Channel Join Now
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : सेवा सेतु से गंगोत्री को मात्र एक दिन में मिला आय प्रमाण पत्र


शिक्षा के लिए आवश्यक दस्तावेज मिलने से हितग्राही को मिली राहत

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 22 नवंबर (हि.स.)। राज्य शासन की सेवा सेतु पहल के माध्यम से नागरिकों को आवश्यक शासकीय सेवाओं का त्वरित लाभ मिल रहा है। इसी कड़ी में जिले के गौरेला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बस्ती निवासी संग्राम सिंह की पुत्री गंगोत्री को स्कॉलरशिप फॉर्म भरने के लिए आवश्यक आय प्रमाण पत्र मात्र एक दिन में प्राप्त हुआ।

गंगोत्री की शिक्षा के लिए आय प्रमाण पत्र की तत्काल आवश्यकता होने पर उनके पिता संग्राम सिंह ने ग्राम पंचायत बस्ती ब्लॉक पेंड्रा रोड स्थित स्थानीय सेवा सेतु केंद्र धनश्याम कंप्यूटर्स एंड चॉइस सेंटर में संपर्क किया। केंद्र के संचालक धनश्याम सोनी ने तत्परता से आवश्यक ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर मात्र एक दिन में आय प्रमाण पत्र तैयार कर हितग्राही को उपलब्ध कराया। समय पर आय प्रमाण पत्र मिलने से गंगोत्री को शैक्षणिक कार्य के लिए आवश्यक दस्तावेज प्राप्त हो सका। हितग्राही संग्राम सिंह ने त्वरित सेवा के लिए प्रसन्नता व्यक्त की। सेवा सेतु के माध्यम से नागरिकों को स्थानीय स्तर पर शासकीय सेवाओं का लाभ सुगमता एवं समयबद्ध तरीके से प्राप्त हो रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781454 Articles

Share this story