सेवा संकल्प अभियान के तहत वालीबॉल प्रतियोगिता, सूरजपुर और सुंदरगंज की टीमें बनीं विजेता

WhatsApp Channel Join Now
सेवा संकल्प अभियान के तहत वालीबॉल प्रतियोगिता, सूरजपुर और सुंदरगंज की टीमें बनीं विजेता


सूरजपुर, 28 सितंबर (हि.स.)। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज सोमवार को जिला प्रशासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से अग्रसेन स्टेडियम में वालीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिलेभर के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।

बालक वर्ग में सूरजपुर की टीम ने विजेता और गजाधरपुर की टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में सुंदरगंज की टीम विजेता और बरपारा की टीम उपविजेता रही। नगरपालिका परिषद सूरजपुर के उपाध्यक्ष शैलेश अग्रवाल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता के दौरान खेल अधिकारी आरती पाण्डेय, वालीबॉल संघ के सचिव रामश्रृंगार यादव, संभाग प्रभारी राजनाथ गुप्ता, संयुक्त सचिव दिनेश कुमार साहू सहित विभिन्न ब्लॉकों के प्रभारी और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Share this story