सियानगुड़ी में वरिष्ठजनों ने उत्साह से मनाई जन्माष्टमी

WhatsApp Channel Join Now
सियानगुड़ी में वरिष्ठजनों ने उत्साह से मनाई जन्माष्टमी


सियानगुड़ी में वरिष्ठजनों ने उत्साह से मनाई जन्माष्टमी


दही लूट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

धमतरी, 04 सितंबर (हि.स.)। सियानगुड़ी वरिष्ठ नागरिक सेवा केंद्र, धमतरी में शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह 11 बजे से आयोजित जन्मोत्सव में सियानगुड़ी परिवार के वरिष्ठजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

इस अवसर पर वरिष्ठजनों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं आनंददायक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें दही लूट, खेलकूद, भजन-कीर्तन सहित कई मनोरंजन कार्यक्रम हुए। दही लूट और अन्य गतिविधियों में वरिष्ठजनों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की, जिससे आयोजन स्थल पर उत्सव का माहौल बना रहा। समारोह के दौरान सियानगुड़ी के वरिष्ठजनों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां भी दीं। इन प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में संस्कृति और परंपरा का रंग भर दिया। वरिष्ठजनों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए समारोह को आनंदमय और यादगार बना दिया।

आयोजन में जननी सेवा संस्थान के स्टाफ सदस्य दिव्या साहू, उमराव साहू, दिव्या प्रकाश, दानवीर, रुखमणी साहू, चैतांशु राजा, सती सेन, कुणाल देवांगन, प्रशांत साहू, धनेन्द्र कुमार, उमेश सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा। संस्था के सदस्य शेषनारायण गजेंद्र ने बताया कि सियानगुड़ी में आयोजित यह जन्माष्टमी समारोह वरिष्ठजनों के बीच आपसी सहभागिता, उत्साह और सामाजिक जुड़ाव को बढ़ावा देने वाला रहा। वरिष्ठजनों की सक्रिय भागीदारी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और संस्था के कर्मचारियों के सहयोग से समारोह विशेष रूप से गरिमामय एवं यादगार

बना।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story