आवासीय खेल अकादमी बस्तर हेतु चयन ट्रायल 28 एवं 29 मई को
जांजगीर-चांपा 25 मई (हि. स.)। संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण छग रायपुर के निर्देशानुसार जिला बस्तर, जगदलपुर में वित्तीय वर्ष 2026-27 में फुटबाॅल, एथलेटिक्स एवं आर्चरी के बालक खिलाड़ियों 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग हेतु आवासीय खेल अकादमी प्रारंभ की जा रही है।
कलेक्टर जिला बस्तर के अनुमोदन उपरांत 28-29 मई को खिलाड़ियों का राज्यस्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन क्रीड़ा परिसर धरमपुरा, जगदलपुर में किया जाना है। डिप्टी कलेक्टर एवं जिला खेल अधिकारी ने बताया कि 27 मई शाम 05 बजे तक जांजगीर चांपा जिले के इच्छुक बालक खिलाड़ियों को जो भाग लेना चाहते हैं वे खेल अधिकारी कार्यालय जांजगीर से सूची सत्यापित कराकर उक्त चयन ट्रायल में भाग ले सकते हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

