सुरक्षा गार्ड कोर्स में प्रशिक्षण के लिए काउंसिलिंग दाे नवम्बर को

WhatsApp Channel Join Now
सुरक्षा गार्ड कोर्स में प्रशिक्षण के लिए काउंसिलिंग दाे नवम्बर को


कांकेर, 29 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार एवं स्व-रोजगार से जोड़कर सक्षम बनाने के लिए लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर में सुरक्षा गार्ड कोर्स में 30 सीटों पर निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है।

लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर के सहायक परियोजना अधिकारी ने गुरुवार काे बताया कि प्रशिक्षण के लिये 02 नवम्बर को लाईवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर कांकेर में प्रातः 10 बजे से शाम 04 बजे तक कांउसलिंग का आयोजन किया जाएगा। जिले के ऐसे युवा जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है जो इस प्रशिक्षण से जुड़कर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं। वे शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, 02 पासपोर्ट साईज फोटोग्रॉफ, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ निर्धारित समय में काउंसलिंग में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करवा सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769018 Articles

Share this story