एसडीएम फरसगांव ने अवैध रूप से भंडारित 30 बोरी धान किया जब्त

WhatsApp Channel Join Now
एसडीएम फरसगांव ने अवैध रूप से भंडारित 30 बोरी धान किया जब्त


काेंड़ागांव, 15 नवंबर (हि.स.)। जिला प्रशासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीद व्यवस्था में अनियमितताओं पर अंकुश लगाने लगातार निगरानी और जांच की जा रही है। इसी कड़ी में आज रविवार काे काेंड़ागांव कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में एसडीएम फरसगांव दिलीप कुमार उइके के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने फरसगांव में कार्रवाई करते हुए एक गोदाम से अवैध रूप से भंडारित 30 बोरी धान जब्त किया गया है।

काेंड़ागांव के राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने फरसगांव निवासी बलिराम कोर्राम के गोदाम की जांच की। इस दौरान 30 बोरी धान का अवैध भंडारण पाए जाने पर उसे जब्त किया गया। जब्त धान का कुल वजन 12 क्विंटल तथा अनुमानित बाजार मूल्य 24 हजार रुपये बताया गया है। टीम ने नियमानुसार जब्ती पंचनामा तैयार कर धान की सुपुर्दगी की कार्रवाई की। एसडीएम फरसगांव दिलीप कुमार उइके ने कहा कि अवैध भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिले में लगातार जांच एवं निगरानी जारी रहेगी। साथ ही व्यापारियों और किसानों से धान खरीदी संबंधी नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777407 Articles

Share this story