बालको में स्कूल वैन और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला गंभीर रूप से घायल, चालक भी चोटिल

WhatsApp Channel Join Now
बालको में स्कूल वैन और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला गंभीर रूप से घायल, चालक भी चोटिल


कोरबा, 19 नवंबर (हि. स.)। जिले के बालको थाना क्षेत्र में आज गुरुवार सुबह स्कूल वैन और एक कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि स्कूल वैन का चालक भी चोटिल हुआ है। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज रफ्तार से जा रही थी। इसी दौरान उसकी स्कूल वैन से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में सवार लोगों को चोटें आईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। कार की तेज रफ्तार हादसे की वजह बताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि दुर्घटना किसकी लापरवाही से हुई और हादसे की असल वजह क्या थी।

हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779765 Articles

Share this story