चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के मद्देनजर रायपुर जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में 29 अक्टूबर को अवकाश घोषित

WhatsApp Channel Join Now
चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के मद्देनजर रायपुर जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में 29 अक्टूबर को अवकाश घोषित


रायपुर, 28 अक्टूबर (हि. स.)। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संबंध में जारी मौसम चेतावनियों तथा जिले में संभावित बारिश, तेज हवाओं एवं अन्य प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों को देखते हुए रायपुर जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 29 अक्टूबर 2026 को जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने इस संबंध में आज बुधवार को आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार जिले की भौगोलिक सीमा में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को विद्यार्थियों के लिए एकदिवसीय अवकाश रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768542 Articles

Share this story