बलरामपुर : मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के मामले में आरोपित गिरफ्तार
बलरामपुर, 30 जून (हि.स.)। आज मंगलवार को चलगली थाना पुलिस ने मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज और एससी-एसटी एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। चौकी रनहत, थाना चलगली क्षेत्र में दर्ज एक मामले में पुलिस ने फरार आरोपित धर्मजीत सोनी (37 वर्ष), निवासी रनहत को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम लुरगी खुर्द निवासी सोहन राम की शिकायत पर 12 जून को मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कर्ज के पैसे मांगने की बात को लेकर आरोपित और उसके एक साथी ने उनके साथ जातिसूचक गाली-गलौज की और मारपीट की।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान 29 जून को पुलिस ने फरार आरोपी धर्मजीत सोनी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

