बिहान योजना से जुड़कर सविता पटेल ने अचार निर्माण को बनाया स्वरोजगार का माध्यम

WhatsApp Channel Join Now
बिहान योजना से जुड़कर सविता पटेल ने अचार निर्माण को बनाया स्वरोजगार का माध्यम


जय माँ शारदा स्व सहायता समूह से जुड़कर पारंपरिक हुनर को दे रहीं व्यवसाय का रूप

जांजगीर-चांपा, 17 अक्टूबर (हि. स.)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं अपने हुनर को आजीविका का माध्यम बना रही हैं। इसी क्रम में बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम परसापाली निवासी सविता पटेल अचार निर्माण के व्यवसाय से अपनी अलग पहचान बना रही हैं।

सविता पटेल जय माँ शारदा स्व सहायता समूह की सदस्य हैं। उन्होंने अपने पारंपरिक हुनर को व्यवसाय का रूप देते हुए ‘सविता अचार पापड़ उद्योग’ नाम से अपना काम शुरू किया है। वे घर पर आम, मिर्च, नींबू और कटहल के अचार तैयार करती हैं। इस पहल के माध्यम से वे अपने कौशल को स्वरोजगार से जोड़कर आगे बढ़ रही हैं।

घर से अचार निर्माण का कार्य कर पटेल अपने हुनर को व्यवसाय में बदलने की दिशा में प्रयासरत हैं। उनका यह प्रयास दर्शाता है कि पारंपरिक कौशल और स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर ग्रामीण महिलाएं आजीविका के नए अवसर तलाश सकती हैं।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों, विशेषकर महिलाओं को स्व सहायता समूहों के माध्यम से संगठित कर आजीविका के अवसरों से जोड़ना है। सविता पटेल का प्रयास इसी उद्देश्य को साकार करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।

योजना से जुड़कर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने पर सविता पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762680 Articles

Share this story