सूत सारथी समाज ने मनाई सुमंत जयंती, कल्याण बोर्ड गठन की मांग

WhatsApp Channel Join Now
सूत सारथी समाज ने मनाई सुमंत जयंती, कल्याण बोर्ड गठन की मांग


सूत सारथी समाज ने मनाई सुमंत जयंती, कल्याण बोर्ड गठन की मांग


धमतरी, 23 फ़रवरी (हि.स.)। सुत सारथी समाज जिला धमतरी द्वारा साेमवार काे कुरूद के छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर परिसर में सुमंत जयंती एवं वार्षिक सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुमंत सारथी एवं सुत जी महाराज के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना से हुई।

इस अवसर पर समाज की एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए सुत सारथी समाज कल्याण बोर्ड के गठन की मांग प्रमुखता से उठाई गई। सम्मेलन में प्रेस क्लब कुरूद के संरक्षक कृपाराम यादव, महासचिव धनसिंग सेन, रवि शर्मा, श्रवण साहू और दीपक साहू सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष केशव बंछोर ने स्वागत भाषण में कहा कि समाज संख्या में कम जरूर है, लेकिन संगठनात्मक रूप से मजबूत हो रहा है।

अतिथियों ने समाज की परंपराओं, एकता और गौरवशाली इतिहास की सराहना की। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में बताया गया कि समाज की पारंपरिक घोड़ा-गाड़ी और रथ संचालन की कला आर्थिक तंगी के कारण विलुप्ति की कगार पर है। इसके संरक्षण और समाज के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कल्याण बोर्ड गठन की मांग की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story