सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए आवेदन दाे दिसंबर तक

WhatsApp Channel Join Now
सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए आवेदन दाे दिसंबर तक


बलरामपुर, 19 नवंबर (हि.स.)। सैनिक स्कूल अंबिकापुर में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (एआईएसएसईई-2027) का आयोजन 31 जनवरी 2027 को किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक विद्यार्थी 2 दिसंबर की रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर किए जा सकते हैं। निर्धारित तिथि तक आवेदन नहीं कर पाने वाले अभ्यर्थियों को 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 6 दिसंबर तक आवेदन करने का अवसर दिया गया है।

रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित सैनिक स्कूल अंबिकापुर छत्तीसगढ़ का सैनिक स्कूल है। प्रवेश परीक्षा और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी स्कूल की वेबसाइट www.sainikschoolambikapur.org.in देख सकते हैं। इसके अलावा एनटीए हेल्पडेस्क नंबर 011-40759000 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779850 Articles

Share this story