साय कैबिनेट की बैठक आठ जुलाई काे, कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर होगी चर्चा

WhatsApp Channel Join Now


रायपुर, 03 जुलाई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ सरकार की इस महीने की पहली कैबिनेट बैठक आठ जुलाई काे आयोजित होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में यह बैठक आठ जुलाई को सुबह 11:30 बजे नया रायपुर स्थित मंत्रालय में होगी।

बैठक की सूचना सभी संबंधित विभागों को भेज दी गई है। सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट बैठक में 10 से अधिक महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा की जाएगी। इनमें खाद और बीज की उपलब्धता, प्रदेश में मानसून की स्थिति, किसानों से जुड़े मुद्दे तथा विधानसभा के आगामी मानसून सत्र की तैयारियां प्रमुख रूप से शामिल हैं। सरकार मानसून के दौरान कृषि गतिविधियों की समीक्षा के साथ विभिन्न विभागों की तैयारियों का भी आकलन करेगी। इसके अलावा विधानसभा के मानसून सत्र से पहले कई प्रशासनिक और नीतिगत प्रस्तावों पर भी विचार किए जाने की संभावना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Share this story